Bareilly: फिर तीन दिन बारिश का येलो अलर्ट...इस दिन से लगातार बरसेंगे मेघा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में सोमवार को झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। इससे अधिकतम तापमान न्यूनतम से भी कम रिकॉर्ड किया। जून में सबसे कम अधिकतम तापमान का कई साल का रिकॉर्ड भी टूट गया। मौसम विभाग ने बुधवार से शुक्रवार तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के डाटा के अनुसार जून में अब तक सबसे कम अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस 30 जून 2015 को रहा था।

आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार जिले में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान करीब 12 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। जबकि हवा में नमी सुबह 82 प्रतिशत और शाम को 100 प्रतिशत दर्ज की गई।

आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को हल्की बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है, जबकि बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है।

ये भी पढ़ें-Bareilly: वैज्ञानिक के 1.10 करोड़ लखनऊ और 10 लाख मुंबई के खाते में हुए ट्रांसफर

संबंधित समाचार