Bareilly: मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबे दो किशोर, एक की मौत दूसरा घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरसात के मौसम ने जहां गर्मी से निजात दिलाई है, तो दूसरी तरफ कच्चे और जर्जर मकानों के लिए बारिश लगातार आफत बनकर टूट रही है। अब फरीदपुर में कच्चे मकान की दीवार गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। हादसे में दूसरा किशोर घायल हुआ है।

पूरा मामला सोमवार देर रात का है। फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव अहिर गौटिया में एक कच्चे मकान की दीवार गिर गई। हादसे के बाद दीवार के मलबे में दो किशोर दब गई। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन 15 वर्षीय देवेंद्र की मौत हो गई। जबकि 8 वर्षीय रवि पुत्र दिनेश पाल निवासी सफीपुर थाना जिला बदायूं दीवार के मलबे में गिरकर घायल हुआ है। जिसका इलाज के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। 

एएसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि ग्राम अहिर गौटिया में ज्यादा बारिश की वजह से कच्चा मकान ढहने की सूचना मिली थी। जिसमें 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई जबकि आठ साल का बच्चा घायल हुआ है। जिसका उपचार चल रहा है। 

संबंधित समाचार