शाहजहांपुर : शादी करने से मना करने पर प्रेमी के दरवाजे पर खाया जहर 

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

कटरा की युवती से चल रहा था प्रेम-प्रसंग, दूसरी लड़की से हो गया था प्रेम प्रसंग

शाहजहांपुर, अमृत विचार। एक नाबालिग लड़की का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान युवक का दूसरी लड़की से प्रेम-प्रंसग शुरु हो गया। प्रेमी ने पहली वाली प्रेमिका को ठुकरा दिया। प्रेमिका ने उससे शादी करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। प्रेमिका ने प्रेमी के घर के दरवाजे पर जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी तबीयत खराब होने पर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। यह मामला मदनापुर थाना क्षेत्र का है।

कटरा क्षेत्र की रहने वाली एक 17 वर्षीय लड़की की डेड़ साल पहले इस्टाग्राम पर एक युवक से मुलाकात हुई। युवक मदनापुर का रहने वाला है और नोयडा में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। दोनों लोग फोन बराबर बातचीत करते थे। दोनों में प्रेम-प्रसंग हो गया। दोनों एक दूसरे के प्रति जान देने को तैयार हो गए थे। दोनों ने शादी करने का वादा भी किया था। दो माह पूर्व युवक को सोशल मीडिया पर एक लड़की तश्वीर मिली। युवक का दूसरी लड़की से प्रेम-प्रसंग शुरु हो गया। युवक पहले प्रेमिका को भूल गया और उससे फोन पर बात करना कम कर दिया। कटरा की युवती ने जानकारी जुटायी तो पता चला कि दूसरी लड़की गाजियाबाद की है। उसने लड़की का फोटो भी जुगाड़ से प्राप्त कर लिया था। अब उसका प्रेमी गाजियाबाद की लड़की से संबंध बनाने लगा। कटरा की लड़की ने उससे फोन पर बात की तो उसने शादी करने से मना कर दिया और कहा कि फोन पर बात मत किया करो।

गुरुवार की दोपहर बाद कटरा से मदनापुर प्रेमी के घर पहुंची। उसका प्रेमी घर पर नहीं मिला। प्रेमी का भाई घर पर मिला। उसने भाई को पूरी स्थिति बताई और शादी के लिए मदद मांगी। प्रेमी के भाई से कोई आश्वासन न मिलने पर उसने उसी के दरवाजे पर जहरीला पदार्थ खा लिया। प्रेमी का भाई उसे सीएचसी पर ले गया। इधर उसके परिवार वाले भी पहुंच गए। किशोरी को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। मदनापुर प्रभारी निरीक्षक विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है और तहरीर मिलने पर जांच करायी जाएगी।

ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर गिरी गाज, 50 की सेवा होगी समाप्त

संबंधित समाचार