बदायूं : केदारनाथ धाम के दर्शन करके लौट रहे युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बदायूं, अमृत विचार: उघैती कस्बा निवासी गोविंद (22) पुत्र महेश गुप्ता अपने एक दोस्त के साथ दर्शन करने के लिए केदारनाथ धाम गए थे। दो जुलाई की सुबह वह दर्शन करने के बाद पैदल लौट रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश होने लगी। लोग इधर-उधर भागने लगे थे। जिसके चलते गोविंद भी अपने दोस्त से बिछड़ गए। अंधेरे में वह फिसलकर गिर गए और उनकी मौत हो गई।

अगले दिन किसी ने सोनप्रयाग पुलिस को पहाड़ी पर शव होने की सूचना दी। इसी दौरान गोविंद का बिछड़ा दोस्त भी उसके लापता होने की सूचना देने पुलिस के पास पहुंचा। जहां पुलिस ने गोविंद का फोटो दिखाया। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन सोनप्रयाग पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव वापस ले आए। परिजनों में कोहराम मच गया। वह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे।

ये भी पढ़ें - बदायूं : बच्चे की गई जान, ग्रामीणों ने लगाया आरोप...दूषित पानी से हुई मौत

संबंधित समाचार