Lucknow News: एक्सपायरी इंजेक्शन चढ़ाने वाली नर्स निलंबित, स्टोर प्रभारी को मिला नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। सरोजनीनगर स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल में मरीजों को एक्सपायर इंजेक्शन चढ़ाने मामले में अस्पताल प्रशासन ने जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाई गई नर्स को निलंबित कर दिया है। वहीं घटना के लिए दूसरे जिम्मेदार स्टोर प्रभारी को नोटिस जारी करके जवाब तलब किया गया है।

डीएम ने पूरे मामले की रिपोर्ट तलब किया है। जिसके बाद हरकत में आए अस्पताल प्रशासन ने कार्रवाई किया है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल के महिला वार्ड में गुरुवार को महिला मरीजों को नर्स ने एक्सपायरी इंजेक्शन सिप्रोफ्लॉक्सीन चढ़ा दिया था। 

एक तीमारदार की नजर इंजेक्शन पर गई तो देखा वह एक्सपायर हो चुका है। जिसका बैच नंबर 0787 है। इसकी मैनुफैक्चरिंग डेट दिसंबर 2021 और एक्सपायरी डेट नवंबर 2024 दर्ज है। इसे लेकर कई तीमारदारों ने स्टाफ से आपत्ति जताई। नर्स इस घोर लापरवाही को मानने की बजाय तीमारदारों से भिड़ गई थी। 

एक्सपायर इंजेक्शन चढ़ाने को लेकर काफी देर तक वार्ड में हंगामा हुआ था। वहीं इस पूरे मामले में डीएम ने अस्पताल प्रभारी से रिपोर्ट तलब किया था। जिसके बाद अस्पताल प्रभारी ने नर्स को निलंबित करके रिपोर्ट भेजा है। वहीं दवा स्टोर प्रभारी को नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया है। अफसरों का कहना है स्टोर प्रभारी पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म