अमरोहा : किशोरी से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

ब्यूटी पार्लर की संचालिका के भाई पर आरोपी, पुलिस कर रही जांच

गजरौला, अमृत विचार। ब्यूटी पार्लर का काम सीखने जाती किशोरी ने संचालिका के भाई पर प्रेमजाल में फंसकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक ने अश्लील वीडियो अपने फोन में कैद कर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

शहर के एक ब्यूटी पार्लर पर एक मोहल्ला की निवासी किशोरी वर्ष 2021 में पार्लर का काम सीखने जाती थी। पार्लर संचालिका के भाई का भी वहां पर आना-जाना था। आरोप है कि, युवक ने किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसाकर कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद मोबाइल में अश्लील वीडियो बना ली। फोटो भी खींचे। पीड़िता का कहना है कि इसकी जानकारी उसे बाद में हुई। इसके बाद उसने पार्लर पर जाना बंद कर दिया। आरोप है कि इसके बाद युवक ने फोन करके किशोरी पर संबंध बनाने का दबाव बनाया, इस पर उसने मना कर दिया। आरोप है कि इसके बाद से आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर दबाव बना रहा है। बताया जाता है कि करीब दो वर्ष पहले भी आरोपी ने वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की थी। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अमरोहा: या हुसैन...या हुसैन की गूंजी सदाएं, कर्बला में दफन हुईं तुरबतें

संबंधित समाचार