लखीमपुर खीरी: खिड़की की जाली तोड़कर घर में घुसे चोर...नकदी-जेवर पर हाथ किया साफ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। पुलिस से बेखौफ चोरों ने सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बनवारीपुर में धावा बोल दिया। कमरे की खिड़की में लगी जाली काटकर चोर घर के अंदर घुस गए। चोर बक्सों का ताला तोड़कर उसमें रखे 20 हजार रुपये और करीब दो लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

गांव बनवारीपुर निवासी अनीस अहमद ने बताया कि घटना सोमवार की रात हुई। वह अपने परिवार के साथ घर के अंदर बरामदे में सो रहे थे। रात में किसी समय चोरों ने मकान में लगी विंडो की जाली उखाड़ दी और घर में घुस आए। कमरों में रखे बक्से का ताला तोड़ दिया। उसमें से 20 हजार रुपये की नकदी और करीब दो लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। सुबह सोकर उठे तो चोरी की जानकारी हुई।

कमरे में बिखरा पड़ा सामान देख कर उनके होश उड़ गए। देखा तो खिड़की की जाली उखड़ी हुई पड़ी थी। उन्होंने घटना की सूचना यूपी 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिवार वालों से जानकारी ली। पीड़ित न सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक सदर हेमंत राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार