Sawan 2025: सीएम योगी ने सावन के पहले दिन किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

गोरखपुरः सावन माह की शुरुआत पर शुक्रवार को सुबह गोरक्षपीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रुद्राभिषेक और हवन का आयोजन किया। इस पवित्र अनुष्ठान को पूर्ण कर उन्होंने भगवान शिव से समस्त विश्व और प्रदेशवासियों की सुख-शांति व समृद्धि की प्रार्थना की।

MUSKAN DIXIT (16)

गोरखनाथ मंदिर में अपने आवास के प्रथम तल पर स्थित शक्तिपीठ में सीएम योगी ने सुबह भगवान शिव को बिल्वपत्र, दूब, मदार के पत्ते, कमल के फूल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। इसके बाद जल, दूध और मौसमी फलों के रस से सीएम योगी ने बाबा का रुद्राभिषेक किया। मठ के विद्वान आचार्यों और पुरोहितों ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी मंत्रों के साथ सावन के पहले दिन यह अनुष्ठान संपन्न कराया।

MUSKAN DIXIT (17)

सीएम योदी ने अपने एक्स पर लिखा कि देवाधिदेव महादेव के प्रिय श्रावण मास के प्रथम दिवस के पावन अवसर पर आज गोरखनाथ मंदिर में विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर समस्त प्रदेश वासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। हर हर महादेव!

रुद्राभिषेक के पश्चात गोरक्षपीठाधीश्वर ने वैदिक मंत्रों के बीच हवन किया। विधिवत रूप से संपन्न इस अनुष्ठान के बाद मुख्यमंत्री योगी ने सभी प्रदेशवासियों के लिए स्वस्थ, सुखी, समृद्ध और शांतिपूर्ण जीवन की मंगलकामना की।

यह भी पढ़ेः UP NEWS: अजय राय समेत 30 से अधिक के खिलाफ FIR दर्ज, अव्यवस्था फैलाने का लगा आरोप

संबंधित समाचार