बदायूं: महिला की मौत, ससुरालीजनों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहसवान, अमृत विचार। सहसवान क्षेत्र निवासी एक महिला की राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर महिला का मायका पक्ष पहुंचा। ससुरालीजनों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मचा है। 

गांव भवानीपुर खल्ली निवासी मोहम्मद हारुन की बेटी आयशा फातिमा (22) की शादी तकरीबन डेढ़ साल पहले सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव नदायल निवासी जफर अली पुत्र मुनासिर के साथ हुई थी। आयशा के दादा सरफराज का आरोप ह कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में चार लाख रुपये और कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी करने को वह तरह-तरह से प्रताड़ित करते रहते थे। पिटाई भी लगाते थे। शुक्रवार शाम जफर ने आयशा के मायका पक्ष को फोन किया था। 

बताया कि आयशा ने विषाख्त पदार्थ खा लिया है। उसे सहसवान के अस्पताल लेकर जा रहे हैं। चिकित्सक ने हालत गंभीर बताते हुए भर्ती करने से इंकार कर दिया तो आयशा को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। जहां आयशा फातिमा की मौत हो गई। आरोप है कि ससुरालीजन शव छोड़कर भाग गए। मायका पक्ष का आरोप है कि ससुरालीजन ने जहर देकर हत्या की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मायका पक्ष की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार