Bareilly: पिंजरे में बकरा लगाया मगर शिकार करने नहीं आ रहा तेंदुआ

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। हाफिजगंज क्षेत्र में पिछले दो सप्ताह से तेंदुए की दहशत बरकरार। वन विभाग की तरफ से तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे में बकरा भी बांध दिया है लेकिन अब तक तेंदुआ शिकार करने के नहीं आ रहा है। जबकि हर रोज क्षेत्र में अलग-अलग जगह पर तेंदुए देखे जाने के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। शनिवार को क्षेत्र में बाग रखा रहे इशहाक अहमद ने भी तेंदुए देखे जाने की भी बात कही है।

हाफिजगंज की बंद पड़ी खेतान फैक्ट्री परिसर में तेंदुए का वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की तरफ से फैक्ट्री परिसर में कैमरे लगाने के साथ ही पिंजरा लगाया गया है। पिंजरे में करीब चार दिन से बकरा बांधा है लेकिन अब तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है। फैक्ट्री में लगाए गए कैमरे में तेंदुए की तस्वीर कैद हुई, लेकिन वह पिंजरे में नहीं फंस सका। आसपास के गांवों और खेतों में लगातार तेंदुआ देखे जाने से लोगों में डर बना हुआ है। फैक्ट्री से सटे गांव में तेंदुए का वीडियो वायरल हो रहे हैं। 

फैक्ट्री से सटे एक निजी स्कूल में तेंदुए की दहशत के चलते अवकाश घोषित कर दिया गया है। अब तक क्षेत्र के गांव पनुआ, टांडा, हरहरपुर, उस्मान पुर लाड़पुर, दुआबट में भी तेंदुए देखे जाने के वीडियो वायरल हो चुके हैं। जिला पंचायत सदस्य हाजी मुन्ने अंसारी ने भी वन विभाग से तेंदुए पकड़ने को कहा है।

संबंधित समाचार