अमेठी: 151 श्रद्धालुओं का जत्था वैद्यनाथ धाम के लिए रवाना, मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने दिखाई हरी झंडी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तिलोई/अमेठी, अमृत विचार। बाबा वैद्यनाथ धाम देवघर दर्शन करने के लिए सैकड़ो श्रद्धालुओं का पहला जत्था जायस रेलवे स्टेशन से रवाना हुआ जिसको राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने हरी झंडी दिखाई। डीजे की धुन पर श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का दर्शन करने के बाद अलग-अलग इलाक़ों से नाचते गाते जायस रेलवे स्टेशन पहुँचे जहाँ से वो वाराणसी सुल्तानगंज होते हुए देवघर जाएंगे।

दरअसल सावन के महीने मव बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान का भोलेनाथ का दर्शन करने देवघर जाते है।आज तिलोई विधानसभा के अलग अलग इलाक़ो से 151 श्रद्धालु वैद्यनाथ धाम देवघर के लिए रवाना हुए।स्थानीय विधायक और प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को रवाना किया।

ये सभी श्रद्धालु ट्रेन से वाराणसी फिर सुल्तानगंज पहुचेंगे जहा से वो कांवर लेकर 150 किलोमीटर पैदल देवघर जाएंगे। श्रद्धालुओं ने आज इलाके के शिव मंदिरों का दर्शन किया उसके बाद डीजे को धुन पर नाचते गाते हुए जायस रेलवे स्टेशन पहुँचे जहा से ट्रेन से वाराणसी जायेंगे।

संबंधित समाचार