Tribute: पंकज चौधरी, रीता बहुगुणा व राम विलास वेदांती ने स्व. आनंद सिंह को दी श्रद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मनकापुर रियासत के राजा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का लगा तांता

मनकापुर/गोंडा, अमृत विचार। मनकापुर रियासत के राजा कुंवर आनंद सिंह के निधन पर शोक संवेदनाओं का दौर जारी है। रविवार को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी समेत कई बड़े राजनेता मनकापुर कोट और दिवंगत‌ महराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

रविवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष व पूर्व सांसद संत डॉ. राम विलास वेदांती कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया के दिवंगत पिता राजा आनंद सिंह को श्रद्धांजलि देने उनके आवास मनकापुर कोट पहुंचे। श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात वह राज परिवार के सदस्यों व अन्य लोगों से भी मिले। उन्होने महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और परिजनों को सांत्वना दी। 

cats

इसी बीच पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी भी मनकापुर पहुंचीं और राजा आनंद सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके पुत्र व केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह से भेंट कर संवेदना प्रकट की। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी भी रविवार को मनकापुर कोट पहुंचे और स्वर्गीय आनंद सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

उन्होंने राजा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हे सांत्वना दी। इसके साथ ही बलरामपुर विधायक पल्टूराम, मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री समेत अन्य कई जन प्रतिनिधि भी मनकापुर पहुंचे और केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की।

cats

पूर्व विधायक नंदिता शुक्ल ने भी मनकापुर कोट पहुंचकर राजा भैया से मुलाकात की और उनके दिवंगत पिता स्व आनंद सिंह के निधन पर शोक प्रकट करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया।  इस दौरान  पूर्व कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ. रमापति शास्त्री, पूर्व विधायक रामबिशुन आज़ाद, जयवर्धन सिंह, राजीव रस्तोगी, बीनू सिंह, पंकज सिंह, अंग्रेज सिंह, विनय सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार