Lucknow Airport: यमन से लौटा व्यापारी लखनऊ एयरपोर्ट से गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमीग्रेशन अधिकारी ने पकड़ा

सरोजनीनगर/लखनऊ, अमृत विचार। प्रतिबंधित देश यमन की यात्रा कर लौटे व्यापारी इरशाद जमा को राजधानी के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रविवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ इमीग्रेशन अधिकारी ने सरोजनीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एसीपी कृष्णानगर विकास पांडेय के मुताबिक आरोपी इरशाद जमा गोरखपुर के तिवारीपुर बड़े काजीपुर के काजीपुर कला के रहने वाले है। रविवार को सऊदी एयरलाइंस जेद्दा से इरशाद एयरपोर्ट पहुंचा। यहां ब्यूरो आफ इंमीग्रेशन पर तैनात कनिष्ठ अधिकारी आलोक कुमार सिंह जांच कर रहे थे। पासपोर्ट की जांच के दौरान प्रतिबंधित देश यमन का यात्रा विवरण मिला। 

जबकि केंद्र सरकार ने तीन अक्टूबर 2017 से यमन की यात्रा पर प्रतिबंध लगा रखा। इसके बाद एयरपोर्ट सिक्योरिटी की मदद से इरशाद जमा को हिरासत में लिया गया। तत्काल सरोजनीनगर थाने को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव प्रजापति के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।

संबंधित समाचार