14 जुलाईः आज के दिन ही नोवाक जोकोविच ने अब तक का सबसे लंबा विंबलडन पुरुष टेनिस फाइनल जीता

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 14 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-
1223: फिलिप द्वितीय की मृत्यु के बाद उनके बेटे लुई फ्रांस के राजा बने।
1636: मुगल बादशाह शाहजहां ने औरंगजेब को दक्कन का वायसराय नियुक्त किया।
1789: फ्रांसीसी क्रांति की शुरुआत।
1850: मशीन द्वारा जमाई गई बर्फ का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन।
1914: पहले तरल ईंधन आधारित रॉकेट की डिजाइन का पेटेंट रॉबर्ट एच गोगार्ड ने प्राप्त किया।
1927: हवाई द्वीप में विमान की पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू।
1940: द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के बमवर्षक विमानों ने स्वेज पर बमबारी की।
1942: वर्धा में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में ब्रिटिश सरकार से पूर्ण स्वतंत्रता की मांग करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया।
1951: सीबीएस चैनल पर घुड़दौड़ के रूप में किसी खेल कार्यक्रम का पहली बार रंगीन प्रसारण।
1965: मंगल के पास से गुजरने वाले नासा के अंतरिक्ष यान ने किसी दूसरे ग्रह की पहली क्लोज अप तस्वीरें लीं।
1969: जयपुर में मालगाड़ी और यात्री गाड़ी की टक्कर में 85 लोगों की मौत।
1969: अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने 500, 1,000, 5,000 और 10,000 डॉलर का नोटों बंद किया।
1972: तत्कालीन सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1975: प्रसिद्ध हिंदी फिल्म संगीतकार मदन मोहन का निधन।
1987: ताइवान में 37 वर्षों के बाद मार्शल कानून समाप्त।
1991: इराक़ से ब्रितानी फ़ौज की वापसी।
1996: अमेरिका ने पाकिस्तान को ब्राउन संशोधन के अंतर्गत हथियार भेजने शुरू किये।
2008: नेपाल की कार्यकारी संसद ने प्रधानमंत्री के निर्वाचन वाले संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी।
2014: इंग्लैंड के चर्च ने महिलाओं को भी बिशप बनाने के पक्ष में वोट किया।
2015: नासा का न्यू होराइजन प्लूटो पर जाने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।
2018: एंजेलिक कर्बर ने विंबलडन महिला टेनिस जीता।
2019: नोवाक डोकोविच ने अब तक का सबसे लंबा विंबलडन पुरुष टेनिस फाइनल जीता।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म