मुरादाबाद: 29 दिन में महानगर की तस्वीर बदलने का लक्ष्य
मुरादाबाद,अमृत विचार। स्वच्छता सर्वेक्षण में टॉप आने की तैयारी में नगर निगम जुट गया है। अधिकारी अब महानगर की तस्वीर बदलने में जुट गए हैं। 29 दिन में महानगर को साफ बनाना होगा। जनवरी के प्रथम सप्ताह में केंद्रीय सर्वेक्षण टीम के आने की संभावना है। विभागाध्यक्ष अधीनस्थों के साथ शहर को कैसे साफ और …
मुरादाबाद,अमृत विचार। स्वच्छता सर्वेक्षण में टॉप आने की तैयारी में नगर निगम जुट गया है। अधिकारी अब महानगर की तस्वीर बदलने में जुट गए हैं। 29 दिन में महानगर को साफ बनाना होगा। जनवरी के प्रथम सप्ताह में केंद्रीय सर्वेक्षण टीम के आने की संभावना है। विभागाध्यक्ष अधीनस्थों के साथ शहर को कैसे साफ और सुविधाजनक बनाएंगे, जबकि पिछली बार तमाम कमियों के कारण नगर निगम काफी पिछड़ गया था।
वर्ष 2021 में स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर सर्वे होना है। शहरों की साफ सफाई की जिम्मेदारी निकाय की होती है। पीतल नगरी में नगर निगम द्वारा सर्वे में खुद साबित करना होगा। ट्रंचिंग ग्राउंड में खाद बनाने का कार्य अभी पूरी तरह से चालू नहीं हो सका है। जबकि सर्वेक्षण में इस प्लांट के चालू होने से निगम को काफी अंक प्राप्त हो सकते हैं। इसके साथ ही डोर टू डोर कचरा उठाने का काम भी प्रभावित चल रहा है, यह कमी भी महानगर की शान को नुकसान पहुंचा सकती है।
इसके साथ ही सड़क पर पसरा कचरा, नाले नालियों में जमा कूड़ा, डेयरी संचालकों पर कोई नियंत्रण न होना, रामगंगा नदी के किनारे कचरे का ढेर, डस्टबिन पर्याप्त न होना, डलावघर अभी भी खत्म न होना, कर्मचारियों की अनुपस्थिति व लापरवाही। हालांकि निगम अफसर दावा कर रहे हैं कि इस बार बेहतर सौ जिलों में वे स्थान आसानी से पा लेंगे।
पिछली बार 117 रैंकिंग पा सका था निगम
वर्ष 2020 में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर निगम काफी कार्यों में पिछड़ गया था। इसी वजह से 117 रैंकिंग ही पा सका था। हालांकि पिछले दो सालों में उसकी रैंकिंग इससे भी कम थी।
एक महीने का समय जरूर है पर पूरी तरह से हमने कमर कस ली है। हरियाली, स्वच्छता और सुविधा पर विशेष अभियान चलेगा। शहर को सुंदर बनाने में हम बचे हुए समय से भी कम वक्त लेने का प्रयास करेंगे। टॉप पर आना हमारा लक्ष्य है, इसके परिणाम भी बेहतर ही नजर आएंगे।-गंभीर सिंह, सहायक नगर आयुक्त
