मुरादाबाद: सड़क हादसे में रेलवे में तैनात गार्ड की मौत
मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में तड़के हुए हादसे में रेलवे में तैनात गार्ड की मौत हो गई। गार्ड ड्यूटी करने के लिए अमरोहा से बाइक से मुरादाबाद आ रहे थे। पुलिस ने शिनाख्त करने के बाद शव पीएम को भेजकर परिजनों को सूचना दी तो कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर …
मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में तड़के हुए हादसे में रेलवे में तैनात गार्ड की मौत हो गई। गार्ड ड्यूटी करने के लिए अमरोहा से बाइक से मुरादाबाद आ रहे थे। पुलिस ने शिनाख्त करने के बाद शव पीएम को भेजकर परिजनों को सूचना दी तो कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर आ गए।
हादसा सोमवार को तड़के मझोला थाना क्षेत्र में सर्किट हाउस के पास हुआ। अमरोहा जिले के डिडौली थाना क्षेत्र के ग्राम वाजिदपुर निवासी देश बंधु (29वर्ष) रेलवे में गार्ड के पद पर तैनात थे। उनकी तैनाती मुरादाबाद में चल रही थी। अक्सर वह बाइक से गांव से ड्यूटी करने आते थे। सोमवार को ड्यूटी होने के कारण वह तड़के बाइक से मुरादाबाद आ रहे थे। सर्किट हाउस के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में देश बंधु गंभीर रूप से घायल हो गए। काफी देर तक वह सड़क पर ही तड़पते रहे, जिस कारण खून अधिक निकल गया। राहगीरों ने उनको तड़पते हुए देखा तो पुलिस को सूचना दी।
आनन-फानन में पुलिस ने उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। जेब से मिले कागजों के आधार पर शिनाख्त करने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी तो कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर आ गए। वहीं पुलिस वाहन की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरों को चेक कर रही है।
