कानपुर में भाजपा के गढ़ में सम्मान समारोह कर कांग्रेसियों ने ठोंकी ताल
लालबंगला में श्री काली जी हनुमान जी मंदिर प्रांगण में जुटे कांग्रेसी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को नसीहत, लोगों की मदद को संघर्ष करें
कानपुर, अमृत विचार। लालबंगला स्थित श्री काली जी हनुमान जी मंदिर प्रांगण में भाजपा के गढ़ में कांग्रेसियों ने सम्मान समारोह कर ताल ठोंका है और नवनियुक्त पदाधिकारियों को नसीहत दी है कि वे लोगों की मदद करने के लिए संघर्ष करें, जमीन पर उतरें।
शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी कानपुर नगर ग्रामीण द्वारा लाल बंगले में नव नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा कि 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा दिन शेष नहीं रह गए हैं। कॉंग्रेस के सिपाहियों का दायित्व है कि वे जनसमस्याओं को हल कराने के लिए जमीनी संघर्ष करें। पूर्व विधायक पंडित भूधर नारायण मिश्रा ने कहा कि 1980 के बाद कांग्रेस एक बार फिर सत्ता की ओर अग्रसर है। भाजपा से जनता त्रस्त हो चुकी है।
पूर्व महिला प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा अटल पाल ,कृपेश त्रिपाठी, देवी प्रसाद निषाद,मानेश दीक्षित, बाबू राम सोनकर, पूर्व पार्षद अरुण द्विवेदी,अनिल पांडे, विजय शंकर निषाद, अंकित कन्नौजिया,अतहर नईम,शिव नाथ शुक्ला, इखलाक अहमद डेविड, सतीश दीक्षित ने संबोधित किया। संचालन सुनील राजदान ने किया जबकि कार्यक्रम संयोजक देवी प्रसाद निषाद रहे। सम्मानित होने वाले नवनियुक्त पदाधिकारी-विजय शंकर निषाद,,देवी प्रसाद निषाद,संदीप मिश्रा, बाबू राम सोनकर, ममता तिवारी, विजय त्रिवेदी, दिनेश त्रिवेदी, अभिषेक दीक्षित, शीलू दुबे, अंकिता यादव, सुरेंद्र यादव, कुलदीप तिवारी, सज्जन तिवारी,डाक्टर आरके. सिंह, विवेक चंद्र अवस्थी एवं रजनी बाल्मीकि आदि थे।
19वें दिन उत्तर के 10 मंडलों की कमेटियां घोषित
भाजपा ने जद्दोजहद के बाद शनिवार को उत्तर जिले के 10 मंडलों की कमेटियां घोषित कर दीं। उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की संस्तुति पर देर शाम मंडल अध्यक्षों ने सूची जारी कर दी। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने बताया जिले के 14 मंडलों में 10 मंडलों की समितियां घोषित की गई हैं, जल्द ही शेष मंडलों की सूची जारी होगी।
भाजपा दक्षिण जिले ने एक जुलाई को 12 मंडलों की मंडल कार्यकारिणी घोषित की थी। श्याम नगर मंडल में मंडल अध्यक्ष की घोषणा न होने की वजह से वहां कमेटी नहीं बनाई जा सकी। इसके बाद से ही उत्तर जिले की कमेटियों की सूची का इंतजार था। भाजपा में आपसी खींचतान की वजह से सूची अटकी हुई थी। शनिवार को कलक्टरगंज मंडल, रामलला, लाजपत नगर, जनरलगंज, पनकी, सिविल लाइंस, चुन्नीगंज, नारामऊ, कौशलपुरी, तिलक नगर मंडल की कमेटियों की घोषणा कर दी गई। मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि गीता नगर, कल्याणपुर, रायपुरवा और रतनलाल नगर की कमेटी अभी नहीं बनी है। आखिरी फैसला होते ही सूची घोषित कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि गीता नगर, कल्याणपुर, रायपुरवा में अभी मंडल अध्यक्ष भी घोषित नहीं हुए हैं। रतनलाल नगर में मंडल अध्यक्ष तो घोषित है लेकिन कमेटी की घोषणा नहीं हुई है।
मंगल पांडेय प्रतिमा के पास गंदगी देख भड़के कांग्रेसी, किया श्रमदान
कानपुर नगर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने 1857 की क्रांति के ध्वजवाहक अमर शहीद मंगल पांडेय की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर कांग्रेसजन पहुंचे लेकिन प्रतिमा के आसपास गंदगी देख भड़क गए। कांग्रेसियों ने नगर निगम की लापरवाही पर आरोप लगाया और उसके बाद श्रमदान किया।
शनिवार को नगर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला की अगुवाई में पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता नानाराव पार्क पहुँचे और शहीद मंगल पांडेय की प्रतिमा के आसपास सफाई अभियान चलाया। मंगल पांडेय प्रथम स्वतन्त्रता के संग्राम के प्रथम क्रांतिकारी थे जिन्होंने 1857 में मेरठ की बैरकपुर छावनी में इनफील्ड राइफल में प्रयोग होने वाले कारतूस में प्रयोग होने वाली गाय और सुवर की चर्बी के विरोध में उन्होंने विद्रोह किया था जिसके बाद लेफ्टिनेंट वाघ पर हमला किया जिसके बाद 6 अप्रैल 1857 को उनका कोर्ट मार्शल करके 8 अप्रैल 1857 को फांसी दी गयी।1984 को भारत सरकार ने उनके सम्मान में डाक टिकट जारी किया। दीप पांडेय, आमोद त्रिपाठी, शक्ति पांडेय, चंद्र मौली बाजपेई, अजय सिंह, राकेश शुक्ला, जेपी द्विवेदी, विवेक श्रीवास्तव,अनिल विश्वकर्मा,राहुल कुमार, प्रदीप द्विवेदी आदि मौजूद थे।
यह भी पढ़ें:- कानपुर में मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने के नाम 27 लाख ठगे
