बरेली: अताउर रहमान व अगम मौर्य समेत कई सपा कार्यकर्ता हिरासत में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। किसानों के आंदोलन को लेकर किए गए विपक्ष के भारत बंद के आह्वान के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। सोमवार को पुलिस प्रशासन ने समाजवादी पार्टी के कई नेताओं को नजरबंद कर दिया। दोपहर तक सपा के पूर्व मंत्री और कई पूर्व विधायक समेत कई सपा नेताओं को नजरंबद किया …

बरेली, अमृत विचार। किसानों के आंदोलन को लेकर किए गए विपक्ष के भारत बंद के आह्वान के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। सोमवार को पुलिस प्रशासन ने समाजवादी पार्टी के कई नेताओं को नजरबंद कर दिया। दोपहर तक सपा के पूर्व मंत्री और कई पूर्व विधायक समेत कई सपा नेताओं को नजरंबद किया गया। सुबह से ही इनके घर के बाहर फोर्स तैनात कर दिया गया था।

अताउर रहमान को उनके रिछा स्थित आवास से पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन्हें थाना देवरनिया में रखा गया है। सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने भी विरोध जाहिर करते हुए घर के बाहर धरना दिया। पुलिस पर तानाशाही के आरोप लगाए तो सभी को हिरासत में लेकर भोजीपुरा की अस्थाई जेल ले जाया गया।

इसके अलावा समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर भी बड़ी संख्या में महानगर अध्यक्ष शमीखा खां सुल्तानी के नेतृत्व में कार्यकर्ता पहुंचे और नारेबाजी की। बरेली कॉलेज गेट पर भी सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक हुई। जिसके बाद कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए।

संबंधित समाचार