पत्नी बोली, ससुराल वालों ने नहीं दी पति की मौत की सूचना, लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिना सूचना के ही कर दिया शव का अंतिम संस्कार

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार । सदर कोतवाली के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत मामले में नया मोड़ आया है। रविवार को कोतवाली सदर पहुंची मृतक की पत्नी ने ससुरालियों पर पति को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि ससुरालीजन उससे 20 लाख रुपये की मांग कर रहे थे, जिसका पति ने विरोध किया था। ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान होकर पति ने जहर खाकर जान दे दी। 

पीलीभीत निवासी मृतक शिवम की पत्नी जनिष्ठा ने ससुरालियों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने बताया कि उसकी शादी दो मार्च 2025 को शिवम निवासी शास्त्रीनगर के साथ हुई थी। विवाह के कुछ दिनों के बाद ही ससुरालियों ने 20 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग की। पति शिवम को इस बात का पता चला तो उन्होंने इसका विरोध किया। इस पर ससुरालियों ने पति को काफी प्रताड़ित किया । इससे क्षुब्ध होकर उसके पति शिवम ने जहरीला पदार्थ खा लिया था और लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। फिलहाल ससुरालीजनों ने भी लड़की पक्ष के तमाम सबूत होने की बात कही है। मृतक शिवम की पत्नी कोतवाली पहुंचकर ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस जांच के बाद कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है। 

यह भी पढ़ें:- इटावा पुलिस की कार्रवाई : चार इंटरनेशनल साइबर ठग गिरफ्तार, चीन और इंडोनेशिया से जुड़े थे तार

संबंधित समाचार