रामपुर: सावन में तीज की धूम, सांस्कृतिक वेशभूषा में महिलाओं ने मनाई तीज

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

रामपुर, अमृत विचार। सावन के पवित्र महीने में शहर के महिला संगठन हरियाली तीज मना रहीं हैं। सांस्कृतिक वेशभूषा में महिलाओं और युवतियों ने लोकनृत्य कर सभी का मन मोह लिया। रविवार रात वैश्य समाज महिला संगठन रामपुर उत्तर प्रदेश द्वारा हरियाली तीज पर राष्ट्रीय तीज महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। होटल दा ग्रांड रिजेंसी अजीतपुर पुलिस चौकी ज्वाला नगर में बड़े धूमधाम मनाया गया। 

जिसमें वैश्य समाज की बहनों ने विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य द्वारा हमारे भारत के विभिन्न राज्य में होने वाले सांस्कृतिक रीति रिवाज को दर्शाया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर विद्यायक आकाश सक्सेना की पत्नी गुंजन सक्सेना व राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सिंह रहीं। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. नूपुर अग्रवाल ने माही ,आरोही एवं विहान के साथ गणेश वंदना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम की संयोजकताएं रही जिला उपाध्यक्ष बंदना गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य शुभांगी अग्रवाल एवं करिश्मा गुप्ता । वैश्य समाज ,महिला संगठन, रामपुर की जिला अध्यक्ष अनुश्री अग्रवाल ने अपनी संयोजिकाओं के साथ मिलकर कार्यक्रम को सुचारू ढंग से आगे बढ़ाया । 

प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति गुप्ता एवं उनकी सखियां नीतू गुप्ता  अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल ,अर्चनाअग्रवाल, प्राची गुप्ता,रुचि अग्रवाल ने मिले सुर मेरा तुम्हारा....... गाने  पर नृत्य प्रस्तुत कर राष्ट्र को समर्पित किया।  इसके बाद  महिला संगठन की जिला अध्यक्ष सीए अनुश्री अग्रवाल कार्यक्रम संयोजिकाएं वंदना  गुप्ता ,सुभागीं अग्रवाल, करिश्मा गुप्ता एवं उनकी सखियां सुनीता गुप्ता , नेहा जिंदल  ने अलग-अलग प्रदेश के परिधान पहनकर ,अलग ही अंदाज़ में नृत्य प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय तीज दुल्हन नगर अध्यक्ष मेघा अग्रवाल चुनी गई व रनर अप डॉ. रजनी अग्रवाल रहीं। 


तीज क्वीन विनीता एवं रनर अप बनी बबीता
भारती महिला शाखा ने तीज का कार्यक्रम नवतारा होटल में मनाया। कार्यक्रम में आने वाली  महिलाओं का माथे पर टीका तथा फूलों की पंखुड़ियां से स्वागत किया। उसके बाद दीप प्रज्जवलन संरक्षिका पुष्पा गुप्ता के द्वारा किया गया।विवेकानंदके चित्र पर माल्यार्पण किया और वन्देमातरम गाया। पंचुअलिटी का पुरस्कार सुमन गुप्ता व नंदिनी ने प्राप्त किया। संजू जैन, बबली सिंह, पूजा गोयल , नीता सिंह, सुमन गुप्ता, सुमन परिहार आदि ने ग्रुप डांस किए। शिव और पार्वती के भजन पर पूजा वैश्य और अमोली वैश्य ने नृत्य प्रस्तुत किया जिसे देखकर सभी लोग भक्तिमय हो गए। अंशु गुप्ता ने भजन गया।

 सरप्राइज गेम, हाउजी गेम के बाद तीज क्वीन चुनी गई तीज क्वीन विनीता जैन एवं रनर अप बबीता सिंघल बनी। इसके बाद गेम खेले गए। जिसमें प्रथम सुमन गुप्ता, द्वितीय मृदुल शर्मा तथा बबीता सिंघल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।लकी ड्रा में दीक्षा गुप्ता व नीता अग्रवाल को गिफ्ट मिला। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्षा अनीता वैश्य और सचिव बबिता गुप्ता ने सयुक्त रूप से किया अंत मे राष्ट्रीय गान से समापन हुआ।

संबंधित समाचार