अमेठी में दर्दनाक हादसा: नहर में डूबने से 9 वर्षीय मासूम की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी, अमृत विचार : जिले के मुसाफिरखाना में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जमुवारी गांव में सोमवार की शाम लगभग चार बजे शौच के लिए गए एक 9 वर्षीय बच्चे की नहर में डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान विवेक के रूप में हुई है, जो नन्हे लाल का पुत्र था।

क्या हुआ था : विवेक अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ औरंगाबाद माइनर पर गया था। पानी छूते समय उसका पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गया। साथ गए बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। लगभग दो घंटे की खोजबीन के बाद ग्रामीणों की मदद से विवेक का शव नहर से बरामद किया गया।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल : घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मासूम की आकस्मिक मृत्यु से गांव में शोक की लहर फैल गई है। ग्रामीणों में भी इस घटना को लेकर काफी आक्रोश और दुख है।

शोक में डूबा गांव : कोतवाल विवेक सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना ने पूरे गांव को शोक में डूबो दिया है। मासूम की मौत से परिजनों और ग्रामीणों को गहरा सदमा लगा है।

यह भी पढ़ें:- महाकुंभ में विशाल भण्डारा चलाने पर समाजसेवी मनप्रीत कौर ग्लोरी अवार्ड से सम्मानित  

संबंधित समाचार