भागलपुर: कर्तव्यहीनता के आरोप में 18 पुलिसकर्मी निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भागलपुर। बिहार में भागलपुर जिले के विभिन्न थानों में प्रतिनियुक्त 14 महिला कर्मी सहित 18 पुलिसकर्मियों को आज कर्तव्यहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। भागलपुर के पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने मंगलवार को यहां बताया कि 21 जुलाई को दूसरी सोमवारी के मौके पर विधि व्यवस्था को लेकर जिले के अलग-अलग थानों में किए गए प्रतिनियुक्त 14 महिला कर्मी और चार पुरुष पुलिस कर्मियों की ड्यूटी विभिन्न शिव मंदिरों और अन्य जगहों पर लगी हुई थी। 

लेकिन सभी 18 पुलिस कर्मियों ने ड्यूटी नहीं की और बिना सूचना के गायब रहे। हृदयकांत ने बताया कि ड्यूटी के प्रति उदासीनता, लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने की गंभीरता को देखते हुए सभी 18 पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।  

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म