शाहजहांपुर: नदियों का जलस्तर घटना शुरू...तटीय इलाकों के लोगों ने ली राहत की सांस
शाहजहांपुर, अमृत विचार। जिले की नदियों का जलस्तर घट रहा है। जिससे तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है। बुधवार को गंगा नदी के कछला घाट का जलस्तर स्थिर रहा।
गंगा नदी भैंसार ढ़ाई घाट तटबंध का जलस्तर माइनस 0.05 घटा। रामगंगा नदी चौबारी घाट जलस्तर माइनस 0.130 घटा है, रामगंगा नदी डबरी घाट माइनस 0.06 मीटर घटी है, जबकि गर्रा नदी अजीजगंज और खन्नौत नदी लोदीपुर जलस्तर स्थिर बना हुआ है।
वही नरौरा बैराज से गंगा नदी में 42160 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। दियूनी से गर्रा नदी में पानी न छोड़ने की रिपोर्ट दर्शाई गई है।
