केजीएमयू शिक्षक संघ के तीसरी बार अध्यक्ष बने डॉ. केके सिंह, महासचिव पद पर निर्विरोध चुने गये डॉ. संतोष कुमार

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

संघ के छह पदों पर निर्विरोध निर्वाचित हुए पदाधिकारी,सिर्फ दो पदों पर ही होगा चुनाव 

लखनऊ, अमृत विचार । केजीएमयू शिक्षक संघ के तीसरी बार डॉ. केके सिंह का अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होना तय है। किसी ने उनके विरुद्ध दावेदारी नहीं की है। संघ के छह पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होगा। सिर्फ दो पदों पर ही चुनाव होगा। बुधवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। उसके बाद उपाध्यक्ष (चिकित्सा) और संयुक्त सचिव (चिकित्सा) को छोड़ अन्य सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है।

महासचिव पद पर डॉ. संतोष कुमार चौथी बाद और कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. भास्कर अग्रवाल तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। शिक्षक संघ के चुनाव की प्रक्रिया पहली अगस्त को प्रस्तावित है। गुरुवार व शुक्रवार को नाम वापस लेने की अंतिम तारीख है। अगर उपाध्यक्ष (चिकित्सा) और संयुक्त सचिव (चिकित्सा) पद के प्रत्याशियों में किसी ने नाम वापस नहीं लिया तो फिर पहली अगस्त को मतदान होगा। रिटर्निंग ऑफीसर डॉ. शैलेंद्र ने बताया कि सभी पदाधिकारियों का कार्यकाल तीन साल रहेगा।

ये पद निर्विरोध 

अध्यक्ष: डॉ. केके सिंह, उपाध्यक्ष (दंत चिकित्सा) डॉ. रमेश भारती, महासचिव डॉ. संतोष कुमार, संयुक्त सचिव (दंत चिकित्सा) डॉ. रघुवीर दयाल सिंह, डॉ. शुचि त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष डॉ. भास्कर अग्रवाल, संयुक्त कोषाध्यक्ष चिकित्सा डॉ. कुमार राहुल, दंत चिकित्सा डॉ. निशि सिंह का निर्वाविरोध चुना जाएगा।

इन पदों पर होना है मतदान

उपाध्यक्ष (चिकित्सा) के दो पद हैं। इन पर डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. जेडी रावत, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. हैदर अब्बास मैदान में हैं। संयुक्त सचिव (चिकित्सा) के चार पद हैं। इनमें डॉ. अजय कुमार पाल, डॉ. वैभव, डॉ. सुरुचि शुक्ला, डॉ. आयुष शुक्ला, डॉ. शीतल वर्मा उम्मीदवार हैं।

यह भी पढ़ेः आगरा धर्मांतरण गिरोह: मुस्तफाबाद में सेफ हाउस बनाकर धर्मांतरण करा रहा था रहमान, मौलाना कलीम की गिरफ्तारी के बाद बदलने लगा ठिकाना

संबंधित समाचार