चंदौली: जिम संचालक अरविंद हत्याकांड के चार आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

चंदौली। उत्तर प्रदेश में चंदौली जिले के मुगलसराय थाना क्षेत्र में जिम संचालक की हत्या के आरोप मे पुलिस ने चार बदमाशों को गुरुवार को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिम संचालक अरविंद यादव की दिनदहाड़े गोली मारकर की गई हत्या के आरोपी बदमाशों को हाईवे किनारे महेवा गांव के पास स्थित एक निजी विद्यालय से धर दबोचा गया।

असलहा बरामदगी के लिए बदमाशों को ले गई थी जहां बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया। जिसमें उप-निरीक्षक अजय यादव और अभिषेक शुक्ला को गोली लगी है। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल चंदौली में भर्ती कराया गया है। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने चारों बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों में श्याम यादव कल्लू, काजू, बृजेश और रोहित शामिल हैं।

गिरफ्तार बदमाशों के पास से घटना में प्रयुक्त असलहे भी बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस उन्हें घटनास्थल के पास लाकर असलहा रिकवरी करा रही थी, तभी उन्होंने भागने की कोशिश की। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया और मामले की गहन जांच के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि 22 जुलाई को धरना गांव में दिनदहाड़े बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने जिम संचालक अरविंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

संबंधित समाचार