Bareilly: हाफिजगंज में दो तेंदुए दिखने से फैली दहशत...एक दिन पहले किसान को किया था घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। हाफिजगंज थाना क्षेत्र में तेंदुए की दहशत ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। लगातार तेंदुआ दिखने के मामले सामने आ रहे हैं। लेकिन वन विभाग तेंदुआ पकड़ने में नाकाम साबित हो रहा है। अब एक बार फिर तेंदुआ दिखने से दहशत है।

इस बार हाफिजगंज के गांव सनेकपुर में तेंदुआ देखा गया। जहां अपने मकान का निर्माण करा रहे तालिब अली को रात करीब 10 बजे नहर के पास दो तेंदुए दिखाई दिए। तालिब ने तेंदुओं को देखते ही अपना मोबाइल निकाला और वीडियो बनानी शुरू कर दी।

दूर से ही बनाई गई वीडियो में तेंदुआ दिखाई दे रहा है। इससे पहले मंगलवार को पास के ही गांव पंडरी नोमहला में तेंदुआ ने हमला कर किसान को घायल किया था।

संबंधित समाचार