Lucknow News: अगले माह से शुरू होगा लोकबंधु का oxygen plant, ठप हुआ बलरामपुर का प्लांट

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : डीआरडीओ से लोकबंधु अस्पताल को मिले लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट के संचालन का लाइसेंस मिल गया है। लाइसेंस न होने से प्लांट तीन माह से बंद था। अफसरों ने अगले महीने से प्लांट शुरू होने का दावा किया है।

लोकबंधु संयुक्त चिकित्सालय 300 बेड की क्षमता का अस्पताल हैं। 24 घंटे इमरजेंसी का संचालन हो रहा है। आईसीयू-वेंटिलेटर का संचालन भी हो रहा है। बहुत से मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखने की जरूरत पड़ती है। अस्पताल में ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट लगा हैं। ऑक्सीजन जनरेटर खराब होने पर कई बार ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित हो जाती है। हर साल लाखों रुपये प्लांट मरम्मत के नाम पर फूंक चुके हैं। मरीजों को निर्बाध ऑक्सीजन मिल सके इसके लिए लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया। अस्पताल परिसर में प्लांट को स्थापित किया गया है। प्लांट संचालन के लिए लाइसेंस न होने से उसे शुरू नहीं किया जा रहा था। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद पेट्रोलियम विभाग के जरिये प्लांट संचालन के लिए लाइसेंस जारी किया गया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर ने बताया लाइसेंस मिल गया है। उम्मीद है अगस्त माह से प्लांट शुरू हो जाएगा।

बलरामपुर का शुरू नहीं हो सका प्लांट

बलरामपुर अस्पताल में बीते माह लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट संचालन के लिए लाइसेंस मिल गया था। अफसरों ने जुलाई के आखिर तक प्लांट शुरू होने का दावा किया था मगर अभी तक प्लांट शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में पूरे अस्पताल में ऑक्सीजन की व्यवस्था ऑक्सीजन जनरेटर व सिलेंडर के भरोसे हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु के मुताबिक, कुछ औपचारिकताएं पूरी कराई जा रही है। अगस्त माह से प्लांट शुरू कराया जाएगा।

यह भी पढ़ेः फर्जी एंबेसी चलाने वाले हर्षवर्धन का दुबई कनेक्शन, 30 से अधिक देशों की यात्रा

संबंधित समाचार