बरेली: फिटनेस प्रमाण पत्र चाहिए तो पांच सौ रुपये लाओ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। शिक्षक भर्ती से पहले इसकी दौड़ में शामिल अभ्यर्थियों को एक और परीक्षा देनी पड़ी। भर्ती के प्रमाण पत्र के लिए जरूरी मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जिला अस्पताल में उनसे पांच-पांच सौ रुपये वसूले गए। इसका वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। वीडियो में अभ्यर्थी बता रहे थे कि पांच …

बरेली,अमृत विचार। शिक्षक भर्ती से पहले इसकी दौड़ में शामिल अभ्यर्थियों को एक और परीक्षा देनी पड़ी। भर्ती के प्रमाण पत्र के लिए जरूरी मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जिला अस्पताल में उनसे पांच-पांच सौ रुपये वसूले गए। इसका वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। वीडियो में अभ्यर्थी बता रहे थे कि पांच सौ रुपये लेकर प्रमाण पत्र बनाया गया है।

शिक्षक भर्ती के लिए सोमवार को भी अभ्यर्थियों के पास मेडिकल प्रमाण पत्र होने के चलते उन्हें बनवाकर लाने को कहा गया। इसके लिए जिला अस्पताल और सीएमओ कार्यालय में अभ्यर्थियों की भीड़ लग गई। ज्यादातर अभ्यर्थी जिला अस्पताल सीएमएस के कक्ष के बाहर खड़े थे। इस दौरान प्रत्येक अभ्यर्थी से मेडिकल के लिए रुपये देते और पांच सौ रुपये में मेडिकल बनने की बात कहते हुए वीडियो वायरल हुए है। अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रमाण पत्र जल्दी बनवाने के लिए सफेद कपड़े पहने कुछ कार्यालय के कर्मचारी सक्रिय थे, जो पांच सौ रुपये में प्रमाण पत्र बनवा रहे थे।

सीएमएस बोले- हमको जानकारी नहीं
हैरत की बात यह है कि कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा पांच-पांच सौ रुपये लेकर प्रमाण पत्र बनवाने की जानकारी जिला अस्पताल के सीएमएस डा. हर्षवर्द्धन को नहीं है। उन्होंने वसूली होने के बारे में पूछा तो स्पष्ट मना कर दिया, जबकि प्रमाण पत्र बनने के लिए सीएमएस अपने कार्यालय में मौजूद थे। ऐसे में सीएमएस को जानकारी न होने के चलते कर्मचारियों का वसूली करने का हौसला सातवें आसमान पर है।

“फिटनेस प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी करके मामले की जांच की जाएगी। इसके बाद आरोप पुष्ट होने पर कार्रवाई की जाएगी।” -डा. जावेद हयात, एडी हेल्थ

संबंधित समाचार