Bareilly: सावन पर राहत..दिल्ली-सहारनपुर समेत छह ट्रेनों में बढ़े जनरल कोच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सावन के तीसरे और चौथे सोमवार पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के आसार हैं। इसी के मद्देनजर रेलवे ने दिल्ली-हरिद्वार समेत तीन जोड़ी ट्रेनों में 12 अगस्त तक अतिरिक्त पांच जनरल कोच जोड़ने का निर्णय लिया है।

सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि सावन मास में सोमवार पर ट्रेनों में भीड़ बढ़ने की संभावनाओं को देखते हुए मंडल की तीन जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त पांच पांच जनरल कोच जोड़े जा रहे हैं। दिल्ली-हरिद्वार (14306-05) एवं (14303-04) और दिल्ली-सहारनपुर (54473-74) में पांच-पांच कोच लगाए जा रहे हैं।

संबंधित समाचार