बदायूं: होने वाले जीजा फोन पर करती थी बात...बड़ी बहन ने मना किया तो जहर खाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

विजय नगला, अमृत विचार। बड़ी बहन से झगड़े के बाद एक किशोरी ने विषाख्त पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों की ओर से किसी पर आरोपी नहीं लगाए गए हैं।

मामला थाना मूसाझाग क्षेत्र के एक गांव का है। जहां एक किशोरी का उसकी बड़ी बहन से खाना बनाने को लेकर झगड़ा हो गया था। जिससे नाराज किशोरी ने विषाख्त पदार्थ खा लिया। कुछ देर में उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। हालत में सुधार न होने पर किशोरी को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान किशोरी ने रविवार रात दम तोड़ दिया। 

गांव में चर्चा है कि किशोरी की बड़ी बहन की शादी तय हो गई थी। किशोरी की होने वाले बहनोई से फोन पर बात शुरू हो गई थी। बड़ी बहन इस बात का विरोध करती थी। जिसके चलते दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनो को सौंप दिया। थाना प्रभारी मान बहादुर सिंह ने बताया कि थाने पर किशोरी की मौत की सूचना आई थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया है।

संबंधित समाचार