बरेली: खनन की ट्राली पकड़ते ही दूसरे थाने के इंस्पेक्टर ने की सिफारिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। एक बार फिर खनन माफिया और पुलिस के गठजोड़ का सच सामने आया है। इस बार पुलिस ने खनन की ट्राली पकड़ी तो दूसरे थाने के इंस्पेक्टर और दरोगा ने उसकी पैरवी की और उसे छोड़ने के लिए फोन कर दिया। इंस्पेक्टर दरोगा समेत कई लोगों ने फोन कर ट्राली को छोड़ने की …

बरेली,अमृत विचार। एक बार फिर खनन माफिया और पुलिस के गठजोड़ का सच सामने आया है। इस बार पुलिस ने खनन की ट्राली पकड़ी तो दूसरे थाने के इंस्पेक्टर और दरोगा ने उसकी पैरवी की और उसे छोड़ने के लिए फोन कर दिया। इंस्पेक्टर दरोगा समेत कई लोगों ने फोन कर ट्राली को छोड़ने की मांग की लेकिन मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस ने उसे सीज कर दिया।

इज्जतनगर पुलिस ने सोमवार सुबह अवैध खनन कर रहे ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया। ट्राली के पकड़े जाने के बाद उसकी पैरवी को फोन आने लगे। पैरवी करने वालों में बाहर के लोगों के साथ साथ एक दूसरे थाने के इंस्पेक्टर और दरोगा भी शामिल रहे। उन्होंने इज्जतनगर इंस्पेक्टर को फोन किया और बताया कि ट्राली वाला उनका परिचित है। इसलिए उसे छोड़ दिया जाए। इस बात को लेकर दोपहर तक पैरवी चलती रही। लेकिन इसी बीच ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस थाने ले आई। बाद में इज्जतनगर पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया।

 

संबंधित समाचार