बरेली: दहेज में नहीं मिली कार तो पत्नी को सिगरेट से दागा
बरेली,अमृत विचार। दहेज में कार न मिलने पर पति ने महिला को सिगरेट से दागकर जला दिया। ससुरालियों से परेशान होकर महिला ने अपनी जान देने की कोशिश की। आरोप है कि उसका ससुर भी अकेला देखकर उसके साथ छेड़छाड़ करता है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समेत 6 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज …
बरेली,अमृत विचार। दहेज में कार न मिलने पर पति ने महिला को सिगरेट से दागकर जला दिया। ससुरालियों से परेशान होकर महिला ने अपनी जान देने की कोशिश की। आरोप है कि उसका ससुर भी अकेला देखकर उसके साथ छेड़छाड़ करता है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समेत 6 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इज्जतनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने दो साल पहले अपनी बेटी का विवाह कैंट थाना क्षेत्र के सदर बाजार निवासी युवक के साथ किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही बेटी को ससुराल के लोग कम दहेज लाने की बात कहकर उसे प्रताड़ित करने लगे। ससुराल के लोग विवाहिता से नगदी और कार लाने का बात कहकर मारपीट करते है।
आरोप है कि महिला की सास ने दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। परिवार के समझाने के बाद भी ससुराल के लोगों ने उसे परेशान करना बंद नहीं किया और कुछ दिन पहले पति ने उसे सिगरेट से जला दिया। आरोप है कि एक दिन पहले पति की गैरमौजूदगी में उसका ससुर कमरे में घुस आया। और उसके साथ गलत हरकतें करने लगे। उसके बाद पति भाईदूज पर उसे मायके के बाहर छोड़कर चला गया। बाद में जब महिला ने फोन करके जेवर और कपड़े मांगे तो उसने कहा कि अब कोई रिश्ता नहीं है। मैं तलाक चाहता हूं।
सीओ तृतीय के आदेश पर बारादरी पुलिस ने पति, सास, ससुर, जेठ,ननद समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
