रक्षाबंधन से पहले UP सरकार का तोहफा : महिलाओं को 1 करोड़ तक की प्रॉपर्टी पर स्टांप ड्यूटी में 1% की छूट, आदेश जारी

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

लखनऊ, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश की महिलाओं को रक्षाबंधन पर योगी सरकार ने बड़ी राहत दी है। अब अगर कोई महिला 1 करोड़ रुपये तक की संपत्ति खरीदती है, तो उसे स्टांप ड्यूटी में 1% की छूट मिलेगी। यानी महिला खरीदार को अधिकतम 1 लाख रुपये तक की बचत हो सकती है। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

अब तक यह छूट केवल 10 लाख रुपये तक की संपत्ति पर लागू थी। महिलाओं को अधिकतम सिर्फ 10 हजार रुपये की राहत मिलती थी। अब यह सीमा बढ़ाकर 1 करोड़ तक की संपत्ति पर लागू कर दी गई है। इस दौरान श्रम मंत्री अनिल राजभर ने कहाकि, “इस फैसले से मध्यम वर्ग की महिलाएं लाभान्वित होंगी। वे आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनेंगी। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को संपत्ति की स्वामित्व शक्ति देना है।” बताया कि जिन महिलाओं के नाम पर 1 करोड़ तक की रजिस्ट्री होगी, उन्हें फायदा मिलेगा। अधिकतम 1 लाख तक की छूट मिलेगी। खास तौर पर पश्चिमी यूपी की महिलाएं होंगी लाभान्वित।

संपत्ति खरीद की सोच रही हैं महिलाएं? तो जानिए...
  •  1 करोड़ तक की प्रॉपर्टी पर 1% की छूट
  • ज्यादा प्रॉपर्टी होने पर भी 1 लाख रुपये तक का अधिकतम लाभ
  • महिला के नाम रजिस्ट्री होने पर ही छूट लागू
  • मकान, फ्लैट, ज़मीन सभी पर लागू होगा नियम

यह भी पढ़ें:- मथुरा पुलिस की बर्बरता : CM पोर्टल पर शिकायत करने से नाराज SI ने चौकी में युवक को बंद कर प्राइवेट पार्ट पर बरसाए लात-घूंसे

संबंधित समाचार