लखीमपुर खीरी: पूर्व विधायक के आवास पर चहलकदमी करने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। दुधवा टाइगर बफरजोन के वन रेंज धौरहरा के बेल्तुआ गांव में पूर्व विधायक के आवास के पास चहलकदमी करने वाले तेंदुआ को वन विभाग ने पिजरे में कैद कर लिया। तेंदुआ करीब एक माह से कुत्ते और लावारिस पशुओं का शिकार कर रहा था।
दुधवा टाइगर रिजर्व के बफरजोन वन रेंज धौरहरा के बेल्तुआ गांव स्थिति भाजपा पूर्व विधायक बाला प्रसाद अवस्थी के आवास पर तेंदुआ चहलकदमी करता हुआ तीन दिन पहले कैमरे में कैद हुआ था। वन विभाग इस तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार बीस दिन से पिंजरा और नाइट विजन कैमरे लगाकर रेस्क्यू अभियान चला रहा था। हलाकि इस तेंदुए ने कोई जन हानि नहीं की थी।
बस यह लगातार कुत्तों और लावारिस पशुओं का शिकार कर रहा था। इधर कुछ दिनों से पूर्व विधायक के आवास पर आ रहा है। डीएफओ सौरीश सहाय ने बताया कि रेस्क्यू टीम में तेंदुए को पिंजरे में कैद कर रेंज आफिस लाई है, इसकी उम्र करीब 03 वर्ष का मादा है। यह रेस्क्यू अभियान करीब 25 दिन से चल रहा था। डाक्टर टीम परीक्षण के बाद इसे जंगल में छोड़ा जाएगा।
