संस्कृत संवाद का अभियान चलाएगा Central Sanskrit University, आयोजित करेगा संस्कृत सप्ताह

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। 4 अगस्त से 12 अगस्त तक संस्कृत सप्ताह मनाया जायेगा। परिसर निदेशक प्रो. सर्वनारायण झा ने बताया कि संस्कृत भाषा के संरक्षण व संवर्धन के लिए इस अभियान को आरंभ किया जा रहा है। जिसके तहत विभिन्न प्रकार की संस्कृत भाषा से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। 

लखनऊ परिसर के सहनिदेशक प्रो. गुरुचरण सिंह नेगी ने बताया कि संस्कृत सप्ताह मुख्य रुप से परिसर के बाहर मनाया जायेगा। जबकि समापन समारोह परिसर में ही आयोजित किये जायेंगे। यह सप्ताह संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार एवं संस्कृत भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिये एक महत्वपूर्ण अवसर है।

संस्कृत सप्ताह के दौरान संस्कृत निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, शोभायात्रा, शास्त्रीय प्रतियोगिताएं, श्लोकोच्चारण, गीत गायन और नाट्य प्रदर्शन होगा। विशेष व्याख्यान, कार्यशालाएँ और सेमिनारो का आयोजन किया जाएगा। संस्कृत में वार्तालाप के लिए विभिन्न पहल की जाएगा। स्थानीय विद्यालयों में पुरस्कार वितरण सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन प्रस्तावित है। स्थानीय स्कूलों और अन्य संगठनों के साथ मिलकर संयुक्त कार्यक्रमों का आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः New Rules: UPI से लेकर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों तक, जानें आज से क्या-क्या बदला? 

संबंधित समाचार