लखनऊ : प्लास्टिक व कूड़ा फेंकने पर वसूले 4.39 लाख, जुलाई में नगर निगम ने की सख्त कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार । ''स्वच्छ लखनऊ - सुंदर लखनऊ'' के संकल्प को साकार करने की दिशा में नगर निगम ने जुलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और खुले में कूड़ा फेंकने (लिटरिंग) के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। 1 से 31 जुलाई तक चले इस विशेष अभियान में सभी आठ जोन में सतर्कता टीमों द्वारा निरीक्षण करके प्लास्टिक और खुले में कूड़ा फेंकने पर चालान करके लोगों से 4.39 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूल किया गया है।

जारी आंकड़ों के अनुसार, टीमों ने पूरे माह कुल 57 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की, जबकि 186 चालान करके 2,15,350 रुपये जुर्माना वसूला किया। वहीं, खुले में कूड़ा फेंकने पर 550 मामलों में चालान करके 2,24,050 रुपये जुर्माना वसूल करके राजस्व की प्राप्ति की है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि प्लास्टिक प्रदूषण और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकना न केवल पर्यावरण के लिए हानिकारक है, बल्कि शहर की छवि और नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए भी घातक है। यदि कोई व्यक्ति या व्यापारी नियमों का उल्लंघन करता है, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।

नगर निगम की नागरिकों से अपील

- सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग न करें
- घर और दुकानों से निकलने वाला कूड़ा कर्मचारियों को दें

- सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा न फेंकें
- उल्लंघन की स्थिति में 1533 पर शिकायत करें

यह भी पढ़ेंः UP News: मैनपुरी में दर्दनाक सड़क हादसा, एक परिवार के पांच लोगों की मौत; जन्मदिन समारोह से लौट रहा था परिवार

संबंधित समाचार