Bareilly: सीएम योगी का संभावित दौरा...शहर वालों को 157 करोड़ से बना अर्बन हाट होगा समर्पित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के इसी महीने संभावित दौरे को देखते हुए उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण की जाने वाली योजनाओं की सूची नगर निगम बना रहा है। इसमें स्मार्ट सिटी के 157 करोड़ रुपये से बना अर्बन हाट सूची में शामिल है। इसके अलावा नगर निगम के 94 विकास कार्यों के लोकार्पण की सूची बनाई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर नगर निगम में हलचल बढ़ गई है। इन दिनों नगर निगम, स्मार्ट सिटी समेत विभिन्न विभागों के पूर्ण कार्याें की फाइलें तैयार की जा रही है, ताकि सीएम से उद्घाटन और शिलान्यास कराया जा सके। इसमें सबसे महत्वपूर्ण स्मार्ट सिटी के दो प्रोजेक्ट हैं। इसमें अर्बन हाट और स्काई वॉक बनकर तैयार है। इसके अलावा करीब 100 करोड़ के नगर निगम के विकास कार्यों का शिलान्यास कराने का खाका तैयार किया जा रहा है। 

इसमें सड़क, सीवरेज और लाइटिंग से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। इनकी फाइलें विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तैयार कर रहे हैं। वहीं 45.51 करोड़ की सीएम ग्रिड के फेज टू के कार्यों के शिलान्यास को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा कुछ अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण कराने की तैयारी विभाग कर रहा है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि मुख्यमंत्री के संभावित दौरे की सूचना है। इसको लेकर नगर निगम अपनी तैयारी कर रहा है।

संबंधित समाचार