मेयर सुषमा खर्कवाल का नवनियुक्त कर्मचारियों को प्रोत्साहन, शैक्षिक योग्यता के अनुरूप कार्य का आश्वासन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। मेयर सुषमा खर्कवाल ने शनिवार को अपने कैंप कार्यालय में नवनियुक्त मृतक आश्रित कर्मचारियों से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान नगर निगम जलकल कर्मचारी संघ ने मेयर से अनुरोध किया कि उच्च शैक्षिक योग्यता प्राप्त इन कर्मचारियों को उनकी योग्यता के अनुरूप कार्य सौंपा जाए। महापौर ने इस अनुरोध को गंभीरता से लेते हुए विभागाध्यक्षों के साथ विचार-विमर्श कर यथासंभव अनुरोध को पूरा कराने का आश्वासन दिया है। 

मेयर सुषमा

सुबह करीब 10:30 बजे कैंप कार्यालय में आयोजित इस भेंट में मेयर सुषमा खर्कवाल ने सभी नवनियुक्त कर्मचारियों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कर्मचारियों को मेहनत, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने की सलाह दी। मेयर ने कहा, "आप सभी नगर निगम के परिवार का हिस्सा हैं। अपनी योग्यता और मेहनत से लोगों की सेवा में योगदान दें।

संगठन ने जताया आभार

नगर निगम जलकल कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष व संरक्षक शशि कुमार मिश्र ने कहा कि उच्च शैक्षिक योग्यता प्राप्त कर्मचारियों को मजबूरी में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियुक्ति मिली है। उन्होंने महापौर से अनुरोध किया कि इन कर्मचारियों को उनकी योग्यता के अनुरूप कार्य सौंपकर प्रोत्साहित किया जाए। शशिकुमार मिश्र ने महापौर के स्नेहपूर्ण रवैये और कर्मचारियों के प्रति संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया। 

इस अवसर पर उपाध्यक्ष अमरेंद्र दीक्षित, मंत्री संजय चंद्रा, विजय श्रीवास्तव सहित कई कर्मचारी प्रतिनिधि उपस्थित थे। सभी ने मेयर के इस कदम को कर्मचारी हित में एक सकारात्मक पहल बताया है। 

यह भी पढ़ें : केजीएमयू : महिला कर्मचारी पर डॉक्टर से मारपीट का लगा आरोप, जानिये पूरा मामला

संबंधित समाचार