सीतापुर: डीसीएम व टेंपो की टक्कर में टेंपो चालक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। डीसीएम व टेंपो की आमने-सामने की टक्कर में टेंपो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा घने कोहरे के कारण हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर डीसीएम को कब्जे में ले लिया। मानपुर इलाके में सीतापुर बिसवां मार्ग पर परसेहरा …

सीतापुर। डीसीएम व टेंपो की आमने-सामने की टक्कर में टेंपो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा घने कोहरे के कारण हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर डीसीएम को कब्जे में ले लिया।

मानपुर इलाके में सीतापुर बिसवां मार्ग पर परसेहरा गांव के निकट मंगलवार सुबह करीब आठ बजे एक डीसीएम बिसवां की ओर से आ रहा था। तभी सीतापुर की ओर से आ रहे प्याज लदे टेंपो से उसकी टक्कर हो गई। घने कोहरे के चलते हुए इस हादसे में टेंपो चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और टेंपो में फंसे चालक के शव को कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आस-पास के लोगों से घटना की जानकारी ली। डीसीएम को अपने कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार