4 अगस्त का इतिहासः भारतीय गायक और अभिनेता किशोर कुमार का आज के दिन ही हुआ था जन्म

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।

1522-मेवाड़ के शासक और महाराणा प्रताप के पिता राणा उदयसिंह का जन्म।

1730-भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध एक मराठा वीर सदाशिवराव भाऊ का जन्म।

1862-अमेरिकी सरकार ने अपना पहला आय कर एकत्र करने का आदेश दिया।

1870-ब्रिटिश रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना हुई थी।

1914-इंग्लैंड द्वारा जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा।

1929-भारतीय गायक और अभिनेता किशोर कुमार का जन्म।

1930-यूरोप के देश बेल्जियम में छोटे बच्चों की मजदूरी के लिए कानून बनाया गया।

1947-जापान में सुप्रीम कोर्ट की स्थापना हुई।

1956-भारत ने अपना पहला परमाणु अनुसंधान रिएक्टर अप्सरा शुरू किया।

1961-अमेरिका के प्रथम अश्वेत एवं 44वें राष्ट्रपति बराक ओबामा का जन्म।

1981-भारत के प्रसिद्ध वनस्पतिशास्त्री और शिक्षाविद परशुराम मिश्रा का निधन।

1983-थॉमस संकर अपर वोल्टा के राष्ट्रपति बने।

1997-मो. ख़ातमी द्वारा ईरान के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।

1999-चीन ने अमेरिकी सेना के विमानों की नियमित उड़ानों को हांगकांग में उतरने की अनुमति देने से इंकार किया।

2001-रूस एवं उत्तरी कोरिया में सामरिक समझौता।

2002-17वें राष्ट्रमंडल खेल इंग्लैंड के मैनेचेस्टर में समाप्त हुए।

2004-'नासा' ने एल्टिक्स सुपर कम्प्यूटर केसी को कल्पना चावला नाम दिया।

2006-उड़ीसा की महिला मुख्यमंत्री तथा लेखिका नंदिनी सत्पथी का निधन।

2007-मंगल ग्रह की खोज के लिए फ़ीनिक्स मार्स लैंडर नामक एक अमेरिकी अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण किया गया।

2008-सरकार ने भारतीय जहाजरानी निगम (एससीआई) को नवरत्न का दर्जा प्रदान किया।

2013-अलकायदा के हमले के बारे में जानकारी के कारण अमेरिका ने मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका में 22 दूतावासों को बंद किया।

2014-हमास और इजरायल 72 घंटों के लिए युद्धविराम पर सहमत हुए।

2020-भारतीय रंगमंच के प्रसिद्ध निदेशक और नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा के पूर्व निदेशक इब्राहिम अल्काज़ी का निधन।

संबंधित समाचार