रामपुर: सावन के अंतिम सोमवार को गूंजे शिवालय, बारिश के बीच किया जलाभिषेक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। सावन के आखिरी सोमवार को भारी बारिश के बीच शिवालयों में कांवड़ियों ने ब्रजघाट और हरिद्वार से जल लाकर भोले बाबा को चढ़ाया। 

सोमवार तड़के से ही भक्तों का भमरौआ, रठौंडा और पंजाबनगर मंदिर में पहुंचना शुरू हो गया। भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए दूध, बेलपत्री चढ़ाई। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात रहा। डाक कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए छोटे वाहनों को जगह-जगह रोक दिया गया। बारिश में भी कांवड़िये कांवड़ लाकर मंदिरों की ओर जाते रहे।

संबंधित समाचार