लखीमपुर खीरी : नहाने गया किशोर घाघरा नदी में डूबा, लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

धौरहरा, अमृत विचार। धौरहरा तहसील क्षेत्र के माथुरपुर गांव के पास घाघरा नदी में साथियों के साथ नहाने गया एक किशोर गहरे पानी में चला गया, जिससे वह डूब गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को नदी में उतारा है और उसकी तलाश करा रही है, लेकिन किशोर का कोई पता नहीं चल सका है।

धौरहरा तहसील क्षेत्र के सुजानपुर गांव निवासी जैद (16) पुत्र चांद खां अपने साथी बच्चों के साथ माथुरपुर बांध देखने सोमवार शाम गया था। तभी वह घाघरा नदी में नहाने के लिए उतर गया। नहाते समय अचानक गहरे पानी में जाने से किशोर नदी की तेजधार में बहकर डूब गया। डूबने की खबर मिलते ही किशोर के परिवार में चीख पुकार मच गई। रोते-बिलखते परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंचे पढुआ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विवेक उपाध्याय, तहसीलदार आदित्य विशाल ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।तहसीलदार आदित्य विशाल ने बताया तलाश जारी है अभी किशोर का पता नहीं चल सका।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म