संभल : विवादित स्थल के ऊपर मंडराया मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

संभल, अमृत विचार। 24 नवंबर के बाद पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संभल के दौरे पर आये तो जनसभा और विकास योजनाओं की सौगात से ज्यादा चर्चा संभल शहर और विवादित धर्मस्थल के ऊपर हेलीकॉप्टर मंडराने की है। हेलीकॉप्टर ने संभल शहर के तीन से ज्यादा चक्कर लगाए। इस दौरान हेलीकाप्टर काफी देर तक विवादित स्थल के आसपास मंडराता दिखा।

गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर अचानक बहजोई के बिल्कुल नजदीक से लौटकर संभल आ गया। मुख्यमंत्री थ ने आसमान से संभल शहर का नजारा देखा। हेलीकॉप्टर काफी नीचे उड़ रहा था। हेलीकॉप्टर ने एक चक्कर लगाया तो लोगों को लगा कि हेलीकॉप्टर यहां से बहजोई की तरफ जा रहा है। इसके बाद हेलीकॉप्टर शहर के ऊपर चक्कर लगाने लगा तो लोगो वीडियो बनाने लगे। यह भी चर्चा होने लगी कि आखिर मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से चक्कर लगाकर क्या देख रहे हैं। इस बीच हेलीकॉप्टर विवादित स्थल के ऊपर नजर आया तो कहा गया कि मुख्यमंत्री विवादित स्थल को ऊपर से देख कर 24 नवंबर को हुई हिंसा का सीन समझने का प्रयास कर रहे थे। मुख्यमंत्री द्वारा विवादित स्थल की हेलीकॉप्टर से परिक्रमा करने जैसी बातें भी कही जाती रहीं।

संबंधित समाचार