ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम में शामिल हुआ दो भारतीय मूल के खिलाड़ी, जानें कौन हैं वो

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

मेलबर्न। भारतीय मूल के दो क्रिकेटरों आर्यन शर्मा और यश देशमुख को अगले महीने भारत अंडर-19 टीम के खिलाफ होने वाली घरेलू श्रृंखला के लिए शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया। शर्मा जहां विक्टोरिया के बल्लेबाज हैं, वहीं ऑलराउंडर देशमुख न्यू साउथ वेल्स के उन पांच खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें टीम में चुना गया है। इस टीम को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व मुख्य कोच टिम नीलसन कोचिंग देंगे। 

इस श्रृंखला की शुरुआत 21, 24 और 26 सितंबर को ब्रिस्बेन के इयान हीली ओवल में खेले जाने वाले तीन एक दिवसीय मैचों से होगी। इसके बाद 30 सितंबर से तीन अक्टूबर तक ब्रिस्बेन में और सात से 10 अक्टूबर तक मैकाय में दो चार दिवसीय मैच खेले जाएंगे। नीलसन की अंडर-19 टीम के कोच के रूप में यह पहली श्रृंखला होगी। वह इससे पहले 2007 से 2011 तक ऑस्ट्रेलिया की सीनियर पुरुष टीम के कोच रह चुके हैं।

ऑस्ट्रेलिया पुरुष अंडर-19 टीम: साइमन बज, एलेक्स टर्नर, स्टीव होगन, विल मालजचुक, यश देशमुख, टॉम होगन, आर्यन शर्मा, जॉन जेम्स, हेडन शिलर, चार्ल्स लैचमुंड, बेन गॉर्डन, विल बायरोम, केसी बार्टन, एलेक्स ली यंग, जेडन ड्रेपर।

रिजर्व: जेड हॉलिक, टॉम पैडिंगटन, जूलियन ओसबोर्न। 

यह भी पढ़ेंः बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के सत्यापन के लिए निविदाएं कीं आमंत्रित, जानें क्या है लास्ट डेट

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव