बाराबंकी: समाज कल्याण विभाग ने करवाई 15 जोड़ों की शादियां
बाराबंकी। जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष चलाये जा रहे सामूहिक विवाहों की श्रंखला में मंगलवार को रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र के बनीकोडर दरियाबाद एवं पूरे डलई ब्लॉक मुख्यालय पर 15 जोड़ों की शादियां कराई गई। शादी के दौरान क्षेत्रीय विधायक सतीश चंद शर्मा ने पहुंच कर नव युगलों को आशीर्वाद प्रदान किया। ब्लॉक पहुचने पर …
बाराबंकी। जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष चलाये जा रहे सामूहिक विवाहों की श्रंखला में मंगलवार को रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र के बनीकोडर दरियाबाद एवं पूरे डलई ब्लॉक मुख्यालय पर 15 जोड़ों की शादियां कराई गई। शादी के दौरान क्षेत्रीय विधायक सतीश चंद शर्मा ने पहुंच कर नव युगलों को आशीर्वाद प्रदान किया। ब्लॉक पहुचने पर खंड विकास अधिकारी डॉ. आदित्य तिवारी ने दरियाबाद विधायक सतीश शर्मा का स्वागत किया।
जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा हर साल गरीब परिवारों के लोगों को शादी के बंधन में बांधने के उद्देश्य से निशुल्क व्यवस्था करके सामूहिक शादी का आयोजन किया जाता है। उसी कड़ी में मंगलवार को बनीकोडर दरियाबाद एवं पूरे डलई ब्लाक में 5-5 जोड़ों की शादियां संपन्न कराई गई। गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सभी जोड़ों को सात जन्मो तक साथ-साथ रहने की शपथ दिलाई।
इस दौरान क्षेत्रीय विधायक सतीश चंद्र शर्मा ने समारोह में पहुंचकर नव युगल जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। समाज कल्याण विभाग की ओर से विवाह बंधन में बंधने वाले जोड़ों को 35000 रुपये नकद एवं 15000 रुपये का सामान भेंट स्वरूप प्रदान किया जाता है। इसके अतिरिक्त खानपान की व्यवस्था भी जिला समाज कल्याण की ओर से की जाती है।
शादी समारोह में खंड विकास अधिकारी डॉ आदित्य तिवारी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि चंद्रशेखर वर्मा,पवन सिंह रिंकू, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जवाहर वर्मा, प्रदीप सिंह, प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह, कमलेश वर्मा, मधुकर तिवारी, मंडल अध्यक्ष विवेक तिवारी सहित काफी संख्या में प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि मौजूद रहे।
