रामपुर : बाइक सवार दंपत्ति को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत दो घायल

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

अमृत विचार,रामपुर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दंपति को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। व पति और एक बच्ची घायल हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

हादसा सोमवार को देर शाम स्वार रामपुर मार्ग पर मुरसैना के पास हुआ। थाना अजीम नगर क्षेत्र के मिलक अब्बू निवासी संजीव अपनी सुमन व तीन वर्ष की पुत्री रिया के साथ बाइक से स्वार की तरफ से अपने घर वापस जा रहा था। इसी दौरान रामपुर की ओर से आ रही कार ने मुरसैना के पास बाइक सवारों को टक्कर मार दी। 

जिसमें पति संजीव, पत्नी सुमन व तीन वर्ष की रिया गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर अजीम नगर पुलिस भी पहुंच गई ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां पर डॉक्टरों ने सुमन (32 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।

संबंधित समाचार