फतेहपुर मकबरा विवाद : 10 नामजद, 150 अज्ञात पर FIR ; कानून अपना काम करेगा - सुरेश खन्‍ना

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में मकबरे को लेकर हुए विवाद पर राज्य के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्‍ना ने विधानसभा में कहा- “एफआईआर दर्ज हो चुकी है, कानून अपना काम करेगा। जो भी कानून को अपने हाथ में लेगा, उसे सज़ा मिलेगी।”

विपक्ष ने उठाया मुद्दा : विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा – फतेहपुर में नवाब अबू समद के मकबरे में दक्षिणपंथी संगठनों के लोग घुसे। उन्होंने दावा किया कि यह मंदिर स्थल है और वहां उन्हें पूजा करने का अधिकार है। पांडेय का आरोप- पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाई थी, लेकिन पर्याप्त सुरक्षा नहीं थी। भीड़ ने पुलिस को धक्का देकर अंदर प्रवेश किया।

160 लोगों पर प्राथमिकी : पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान और शांति भंग करने के आरोप में 10 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

सरकार ने किया खंडन : सुरेश खन्‍ना ने सदन में कहा कि“इस घटना से सरकार का कोई लेना-देना नहीं है, विपक्ष के आरोप पूरी तरह निराधार हैं।” सपा सदस्यों ने सरकार के जवाब के दौरान हंगामा किया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने नाराजगी जताते हुए कहा – “विपक्ष चर्चा के लिए तैयार नहीं है। अगर मुद्दों पर बात करनी है तो नोटिस पर चर्चा करें, वरना सदन बंद कराने के लिए भी हम तैयार हैं।”

विवाद का असर : फतेहपुर का यह मामला अब राजनीतिक और सामाजिक बहस का विषय बन गया है। प्रशासन ने कहा है कि जांच निष्पक्ष होगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें:- औरैया में ताऊ के लड़के ने चचेरी बहन के साथ किया दुष्कर्म और हत्या, आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार