बरेली: पेंसिल कारोबार के नाम पर फर्जी खाते बनाकर करोड़ों ठगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पांच लोगों ने जालसाजी कर एक पेंसिल कारोबार के नाम पर हजारों लोगों को गुमराह कर उनसे ऑनलाइन करोड़ों रुपये की ठगी कर ली। भाजपा नेता ने इसकी शिकायत प्रभारी एसएसपी से की है। जिसके बाद मामले की जांच शुरू हो गई है। दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज …

बरेली, अमृत विचार। पांच लोगों ने जालसाजी कर एक पेंसिल कारोबार के नाम पर हजारों लोगों को गुमराह कर उनसे ऑनलाइन करोड़ों रुपये की ठगी कर ली। भाजपा नेता ने इसकी शिकायत प्रभारी एसएसपी से की है। जिसके बाद मामले की जांच शुरू हो गई है। दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री शैलेंद्र विक्रम ने प्रभारी एसएसपी से शिकायत की है कि शहर के पांच लोगों ने ठगी के लिए एक साफ्टवेयर बनाया और फिर आसाम में पेंसिल कारोबार के नाम पर एमएलएम के माध्यम से हजारों लोगों से ऑनलाइन करोड़ों की ठगी कर ली।

पीड़ितों को जब तक इसका पता चला तब तक कंपनी के लोग गुजरात, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र समेत प्रदेश के हजारों लोगों को अपना शिकार बना लिया। ठगों ने पैसा मंगाने के लिए बरेली में खाते खोले और आईएफसी कोड गुवाहटी का दिया गया था। भाजपा नेता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं। दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार