जौनपुर में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर, पांच लोगों की मौत, 15 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

जौनपुर। जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र के गुरैनी पेट्रोल पंप के पास एक रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में दो साल की बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई और लगभग 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार रात खेतासराय थाना क्षेत्र के गुरैनी पेट्रोल पंप के पास हुई। 

अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना रात करीब साढ़े 10 बजे हुई जब जौनपुर से आ रही बस और शाहगंज से आ रहे एक ट्रक की आपस में टक्कर हो गई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं, दो पुरुष और एक बच्चा शामिल है। पुलिस के अनुसार, इस घटना में 15 अन्य घायल हुए हैं। 

यह भी पढ़ेंः UP News: जमीन का लालच ऐसा की दुश्मन बने दो बेटे और पति, मां को उतारा मौत के घाट, कोर्ट ने दी ऐसी सजा की उम्रभर रखेंगे याद

संबंधित समाचार