पीलीभीत: गोवंश की दुर्दशा...सचिव को डीएम ने किया निलंबित, सीवीओ व एसडीएम समेत चार अफसर से जवाब तलब 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। देवीपुरा गोशाला में बारिश के बाद हुए जलभराव में पशुओं के शव उतराते मिलने की घटना बुधवार को उजागर होने के बाद खलबली मची रही। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने मौका मुआयना कर जानकारी की। साथ ही चंद घंटे बाद सख्त एक्शन लिया गया है। ग्राम पंचायत अधिकारी का निलंबन करने के साथ ही एसडीएम सदर समेत चार अधिकारियों का जवाब तलब किया गया है।

गोशाला में जलभराव में पशुओं के शव उतराते मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। वायरल फोटो एवं वीडियो में कई गोवंश मृत अवस्था में पाये गए। उनके शवों को समुचित तरीके से दफनाया नहीं गया था। गोशाला की निचली भूमि पर जल भराव के कारण कई गोवंश के शव पानी में उतराते दिखाई दे रहे थे। इसका संज्ञान लेते हुए डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने गोशाला पहुंचकर जानकारी की। 

डीएम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि ग्राम पंचायत अधिकारी राकेश कुमार शर्मा द्वारा अपने पदीय दायित्वों एवं कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरती गई। मृत गोवंश को सही से नहीं दफनाया गया और गोवंश की समुचित देखभाल नहीं की गई। इस पर ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा सीवीओ, एसडीएम सदर, बीडीओ मरौरी,उपपशु चिकित्साधिकारी मरौरी का जवाब तलब किया है। ग्राम प्रधान छोटेलाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। सम्पूर्ण प्रकरण की जांच के लिए सीडीओ को नामित किया है।

संबंधित समाचार